नई दिल्ली। नोएडा की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड किए जाने का
विवाद बढ़ता जा रहा है और राज्य की राजनीति गर्मा गई है। दुर्गा को सस्पेंड
किए जाने के विरोध में यूपी आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी राज्य के
कार्यकारी मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे हैं।
ईमानदारी का इनाम निलंबन
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल को इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने वहां पर खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा था। खनन माफिया से उसने लाखों का राजस्व वसूला।
यह तो खनन माफिया की जीत है
भाजपा नेता कलराज मिश्रा ने कहा कि नागपाल के खिलाफ प्रदेश सरकार की कार्रवाई साबित करती है कि वह माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को पसंद नहीं करती है।
आखिर उसने कौन सी गलती की थी। यह समझ से परे है लेकिन यह महसूस होता है कि उन्हें माफिया के दबाव के चलते निलंबित किया गया।
उधर सफाई में सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि यह प्रशासनिक फैसला है। उन्होंने एक धार्मिक स्थल की दीवार को गिराने का आदेश दिया था।

No comments:
Post a Comment