दरभंगा : जिले के बेनीपुर व्यवहार न्यायालय के अपहृत लिपिक रामसेवक यादव
की हत्या कर दी गई। बेटे और दामाद ने ही अपहरण और हत्या की पूरी साजिश रची
थी। लिपिक बाप की नौकरी हथियाने के लिए बेटे ने बहनोई के साथ मिलकर
गैंगेस्टर विक्रम चौधरी से सुपारी के तौर पर तीन लाख में बात तय की थी।
दरभंगा पुलिस प्रशासन ने मंगलवार की शाम इसका खुलासा करने के साथ ही कांड
के उद्भेदन का दावा किया है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में लिपिक के एक पुत्र विनय कुमार यादव और दामाद सुशील कुमार यादव के अलावा राजन कुमार सिंह, अजीत पासवान, समीर कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार अन्य आरोपियों में कुख्यात नशाखुरानी गिरोह का सरगना विक्रम चौधरी, तूफान, दूबे व अवधेश कामती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से सुपारी की रकम के बचे पैसे 32,000 नकद, 14 मोबाइल, छह सिम, दो सोने का मंगलसूत्र,दो चेन,लॉकेट, कान का झुमका व एक पल्सर बाइक भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक,राम सेवक का शव अपहरण के दूसरे ही दिन 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी स्थित एक पुल के नीचे से बरामद हुआ। गला दबाकर लिपिक की हत्या करने के सबूत मिले थे। मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव को लावारिश मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। वहां रखे कपड़े और चप्पल आदि से मृतक के बड़े पुत्र विजय कुमार यादव ने शव की शिनाख्त की।

No comments:
Post a Comment